रायपुर : आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करते आधा दर्जन से अधिक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। आईपीएल क्रिकेट मैच सीरिज 2023 के मैच में क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा था। बीते आई.पी.एल मैचों में सट्टा संचालन के साथ ही आज के आई.पी.एल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करने की तैयारी थी । मुखबीर की सूचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नं. 07 स्थित एक मकान में क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे ।
सटोरियों के कब्जे से 15 नग मोबाईल फोन, 01 नग लेपटॉप, 13 नग अलग-अलग बैंक का एटीएम कार्ड, नगदी 5500/- रुपये, 01 वाईफाई एवं करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी का हिसाब जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2,20,000/- रुपए है। सटोरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 227/23 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आई.पी.एल. सट्टा खिलाने/खेलने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01 सूरज नागदेव पिता पुरुषोत्तम नागदेव उम्र 22 साल निवासी सेंट जोसेफ कालोनी अमलीडीह रायपुर।
02 शेख नईम उल इस्लाम पिता शेख सफी उल इस्लाम उम्र 27 साल निवासी बोरिया कला हाउसिंग बोर्ड रायपुर।
03 कृष्णा पोपतानी पिता मनोज कुमार उम्र 21 साल निवासी गायत्री विहार महावीर नगर रायपुर।
