शहडोल:- जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में उसके सात साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर शव को बंद कोयला खदान में फेंक दिया। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी मोइशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम प्रसंग था। मोइशीन नंदनी को पाने के लिए इस कदर पागल हो चुका था कि वह उसके रास्ते की हर रुकावट खत्म करने को तैयार था। नंदनी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था।

