देवगढ़:- ओडिशा के देवगढ़ जिले के गरियापोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग पर अपनी ही पत्नी, बहू और 4 साल की पोती की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 11:30 बजे घर में किसी बात को लेकर बुजुर्ग रमेश गरिया और उसकी पत्नी गुल गरिया के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया।
जान बचाने के लिए गुल अपनी बहू लिपि महाकुल के पास भागी, लेकिन आरोपी ने बहू पर भी हमला कर दिया और दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी 4 साल की मासूम पोती इशानी को भी नहीं बख्शा और उसे भी मार डाला।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब उसका बेटा धीरेन घर लौटा तो तीनों को मृत अवस्था में देखकर उसने कुंदेइगोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

