भुवनेश्वर:- पड़ोसी राज्य ओड़िशा से एक बड़ी और दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। यहाँ एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में बस का ड्राइवर भी शामिल है, उसके अलावा 4 महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया है। इस सड़क हादसे में घायलों की संख्या करीब 20 है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
बस कैसे हुई हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना नयागढ़ जिले में सामने आई है। दशपल्ला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत टेकेराघाट के पास एक टूरिस्ट बस पहले चट्टान से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पर 40 की संख्या में टूरिस्ट सवार थे।
जानें किस जगह पर हुआ हादसा
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के तौर पर हुई है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो सभी पीड़ित बरहमपुर के रहने वाले थे। यह निजी बस बरहमपुर से 40 से ज़्यादा यात्रियों को लेकर हरि शंकर की यात्रा पर जा रही थी, लेकिन इसी दौरान हनुमान घाटी के पास यह हादसा हो गया।

