सीहोर:- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में इंदौर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह लगभग छह बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी में तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार लोगों की जान खतरे में पड़ गई।
पुलिस के अनुसार यह हादसा दरबार ढाबे के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुबह के समय कोहरे के कारण चालक ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और संभवतः अधिक गति के कारण नियंत्रण खो बैठा।

