बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो रहा है। 15 मई से नौ जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था, शनिवार और रविवार की छुट्टियों की वजह से सोमवार से हाईकोर्ट खुल जायेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुल रहे हाईकोर्ट के लिए नया रोस्टर जारी कर दिया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
देखिये हाईकोर्ट का नया रोस्टर –



आपको बता दें कि 15 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश हाईकोर्ट में घोषित की गयी थी। लोगों की सुविधा के लिए अवकाशकालीन बेंच का भी गठन किया गया था। अवकाश के दौरान अलग।अलग तिथियों में आठ अवकाशकालीन बेंच का गठन किया गया था। अवकाश के दौरान अगर किसी को अत्यावश्यक कार्य के सिलिसिले में हाई कोर्ट से राहत व न्याय की जरुरत होने पर अर्जेंट हियरिंग के जरिए हाई काेर्ट में सुनवाई के लिए याचिका दायर करने की भी सुविधा ग्रीष्मकालीन छुट्टी के दौरान दी गयी थी।
