high blood pressure : हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप को यूं ही “साइलेंट किलर” नहीं कहा जाता। यह एक ऐसी बीमारी है, जो अक्सर बिना किसी लक्षण के शरीर में चुपचाप घर कर जाती है और धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। अधिकतर लोगों को लगता है कि जब तक कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही, तब तक सब कुछ ठीक है, लेकिन यही लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है।
इलाज न कराने पर खतरा बढ़ता है कई गुना
विशेषज्ञों के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना दिल की धमनियों (आर्टरीज) को नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक ब्लड प्रेशर हाई रहने से धमनियों की दीवारें सख्त हो जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है। इसका नतीजा होता है — हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेल्योर जैसे गंभीर परिणाम।
लक्षण नहीं, फिर भी खतरा बरकरार
हाई ब्लड प्रेशर की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसके शुरुआती कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। जब तक मरीज को कुछ महसूस हो, तब तक शरीर का कोई न कोई अंग पहले ही प्रभावित हो चुका होता है।
हार्ट अटैक से जीवनभर की कमजोरी
ब्लड प्रेशर का समय पर इलाज न करवाने से हार्ट अटैक की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों को जीवनभर कमजोरियों से जूझना पड़ सकता है। छोटे-छोटे कामों में भी दूसरों की मदद की जरूरत पड़ती है, जिससे व्यक्ति की स्वतंत्रता और आत्मविश्वास दोनों प्रभावित होते हैं।
कैसे रखें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल
- नियमित चेकअप करवाएं, भले ही लक्षण न हों
- कम नमक और वसा वाला संतुलित आहार लें
- नियमित व्यायाम करें
- तनाव से बचें, पर्याप्त नींद लें
- डॉक्टर द्वारा बताए गए दवाइयों का नियमित सेवन करें

