रायपुर । चालू त्यौहारी सीजन में रायपुर पुलिस ने दूसरी बार सराफा बाजार पर कार्रवाई की है। मौदहापारा के बाद आज टिकरापारा में करोड़ों रुपए की सोने की बरामदगी की खबर मिली है। पुलिस के आला अफसर थाने के भीतर जांच कर रहे हैं। raipur police सूत्रों ने बताया कि यह पूरा सोना गहनों और बिस्किट के रूप में मिला है। इसकी कीमत 10 करोड़ रूपए बताई जा रही है। यह सोना जगदलपुर से आ रही बस में सवार तीन कारोबारी लेकर आ रहे थे। ये तीनों कारोबारी राजधानी के ही बताए गए हैं। यह सोना अलग-अलग पर्स में छिपाकर ला रहे थे। पुलिस सूत्रों ने सोने का कुल वजन 13 किलो बताया है। इनमें सोने के कितने बिस्किट हैं पुलिस ने संख्या नहीं बताई। मुखबीर की सूचना पर सवेरे 8 बजे पुलिस ने नाकेबंदी कर बस को घेरा, और इन तीनों कारोबारियों को पकडक़र सोना बरामद किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

