भोपाल:- बागसेवनिया में एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उसकी बड़ी बहन की सहेलियों ने पहले किशोरी को नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाया। उसे कमरे में ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर नशे की हालत का फायदा उठाकर युवकों के सामने परोस दिया, जहां उससे रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
अगली सुबह जब पीड़िता का नशा उतरा और रात की घटना का एहसास हुआ तो वह वापस अपने गांव चली गई। उसने घर में पूरी बात बताई और फिर परिजनों के साथ भोपाल पहुंचकर बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बागसेवनिया पुलिस ने केस दर्ज कर दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

