बुलंदशहर: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर आई है। जहां एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस खबर के आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने छापा मारकर कई युवतियों, युवकों और होटल संचालकों को दबोच लिया।। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं, पूरा मामला आखिर है क्या ।
यह है पूरा मामला
दरअसल, बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र की पुलिस ने खुर्जा रोड के पास स्थित अतिथि रेसीडेंसी में छापा मारकर कई युवतियों, युवकों और होटल संचालकों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, रेसीडेंसी की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध और अनैतिक कार्य किया जा रहा था।
पुलिस की जांच में कई चीजें आई सामने
पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि होटल में कई युवतियाँ और युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह सेक्स रैकेट सालों से संचालित हो रहा था और इसका नेटवर्क शहर में कई स्थानों तक फैला हुआ था। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया।
होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि यह पूछताछ चल रही है कि इस रैकेट को किसकी सहमति से और किन लोगों की मदद से संचालित किया जा रहा था। अतिथि रेसीडेंसी की आड़ में यह सेक्स रैकेट कई वर्षों से सक्रिय था और इसका संचालन बेहद सावधानीपूर्वक किया जा रहा था।

