भिंड:- छीमका के पास अलसुबह एक बस और वन में भिड़ंत हो गई. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में ग्वालियर रेफर किया गया है. हादसा गौहद चौराहा थाना क्षेत्र गिल ढाबे के पास नेशनल हाइवे 719 पर हुआ है. टक्कर इतनी भीषण थी की वैन पूरी तरह पिचक गई.
बारात छोड़ कर लौट रही थी बस, वैन से भिड़ी
जानकारी के मुताबिक, हादसा अल सुबह करीब 2 से 3 बजे के बीच का है. ग्वालियर इटावा हाईवे 719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका के पास गिल ढाबा के पास यह दर्दनाक घटना घटित हुई है. जानकारी के मुताबिक, यात्री बस भिंड से बारात को छोड़कर ग्वालियर जा रही थी. बस छीमका के पास गिल ढाबा के पास पहुंची, इस दौरान ग्वालियर से सवारियां लेकर भिंड की ओर आ रही वैन से बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें वैन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वैन में सवार अन्य 7 लोग घायल हुए हैं.
मृतकों में 3 की शिनाख्त, दो अज्ञात
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि, बस से टकराकर वन के परखच्चे उड़ गए. वहीं जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से 11 घायलों को गोहद अस्पताल लाया गया था. जहां पर चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि बाक़ी 6 गंभीर घायल लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है.
