कटघोरा : कटघोरा वन मंडल में लंबे अरसे से हाथियों का दल अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहा है। वहीं अब हाथियों का दल ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। हाथी फसलों और घरों को निशाना बना रहे हैं। वहीं देर रात हाथियों ने एक घर में घुसकर एक वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि रविवार की लगभग 10 बजे हाथियों का दल कटघोरा वनमंडल के ऐतमा नगर रेंज में दस्तक दी और गुरसियां सर्किल में घुसते साथ ही रापेर मोहल्ला में जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान हाथियों का दल एक घर में घुसकर सो रही वृद्ध महिला को उठाकर पटक दिया। जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 80 वर्ष बताया जा रहा है। घर के अन्य सदस्यों ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी वन विभाग को लगते ही मौके पर वन अधिकारी और वन कर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों के दल को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

