मुंगेली : लोरमी विकासखंड के लीलापुर ग्राम पंचायत में जर्जर मकान के गिरने से एक महिला मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही लोरमी तहसीलदार समेत चिल्फी और डिंडौरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू शुरू किया और घंटो कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। लोरमी तहसीलदार गरिमा मनहर अनंत ने बताया कि घटना सुबह करीबन 10 बजे की है। जर्जर मकान की छत गिरने से एक महिला मकान के मलबे में दब गई। जिसका ग्रामीणों की मदद से घंटों प्रयास के बाद रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही उक्त मकान में रह रहे परिजनों को समझाइश दी गई है कि उस मकान में न रहें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

