रायपुर : शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी करने वालों अब जल्द ही गाज गिरने वाली है। इसको लेकर मंत्रर ने आदेश दिए हैं। मंत्री बृजमोहन ने कहा, एक-एक शिकायत की जांच कराएंगे. दोषियों पर गाज गिरेगी। शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने कहा, कुछ शिकायतों पर जांच के लिए निर्देश दिया है. और भी शिकायत मिलेगी तो जांच के निर्देश दिए जाएंगे. जांच में चाहे कोई भी दोषी हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। भर्ती में विषय बाध्यता खत्म किया गया है, इसे लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, इसकी जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कांग्रेस सरकार में 14580 और 12289 शिक्षक का पोस्ट निकाला गया था, जिसमें जमकर गड़बड़ी करने का आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

