सरगुजा : प्रदेश़ के सरगुजा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत है। अंबिकापुर में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए हैं। सरगुजा में दूसरी बार भूकंप के झटके हुए हैं। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप की तीव्रता 4.9 रिक्टर नापी गई है। भूकम्प का केन्द्र फुण्डूडीहारी से 4 किमी दूर स्थित था।


