भोपाल:- ईटखेड़ी क्षेत्र में एक 12वीं की छात्रा ने भभूत समझकर चूहा मारने की दवाई खा ली, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 14 दिन पहले की घटना है। सोमवार, 9 फरवरी को हमीदिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने घार के मंदिर में पूजा के बाद भभूत समझकर चूहा मारने की दवा खा ली। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ पर परिजन उसे भानपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
घर लौटने के बाद युवती की हालत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार, 9 फरवरी को सुबह उसकी मौत हो गई। 26 जनवरी को छात्रा ने गलती से चूहामार दवाई खाई थी।

