कोरबा: शराब के नशे में धुत पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी गुल्जार खान ने मानिकपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बड़ा बेटा अरमान खान शराब के नशे में धुत होकर मोहल्ले में गाली गलौच कर रहा था, जिसे गाली गलौच करने के लिए मना किया तो वह जान सहित मारने के नियत से अपने हाथ में रखे स्टील के गिलास में सिर में प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे सिर फट गया। पिता ने बताया कि वह आदतन शराबी किस्म का व्यक्ति है जो अक्सर शराब के नशे में वाद-विवाद करते रहता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी पुत्र अरमान खान उर्फ मुंडा को फरार होने के पूर्व मुड़ापार बाजार पसरा के पकड़ा गया है जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टिल का गिलास को जप्त किया जाकर आरोपी को धारा सदर विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

