रायपुर : होली पर शराब की तस्करी रोकने राजधानी पुलिस की कार्यवाही में रविवार को अलग अलग मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 315 पौवा देशी, अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होली के दौरान शराब को महंगे दाम पर बेचने के लिए तस्करी कर लाई गई शराब कोचियों के खिलाफ एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीमों की कार्यवाही में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने कबीर नगर क्षेत्र में आरोपी रिशु कुमार वर्मा निवासी छुईंया तालाब को 35 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
दूसरे मामले में थाना विधानसभा क्षेत्र में आरोपी शिव सिंह यादव और रोहित निषाद के कब्जे से 130 पौवा देशी शराब, मौदहापारा क्षेत्र में आरोपी फिरोज के कब्जे से 28 पौवा अंग्रेजी शराब, थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह के एक्सप्रेस वे चूनाभठ्ठी पास आरोपी गोपाल बेसरा के कब्जे से कुल 34 पौवा देशी शराब बरामद किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में गोबरानवापारा क्षेत्र में आरोपी रितेश जांगड़े के कब्जे से 16 पौवा देशी शराब बरामद हुई है।
इसी प्रकार थाना अभनपुर क्षेत्र में आरोपी खेलन रात्रे के कब्जे से 18 पौवा देशी शराब एवं थाना खरोरा क्षेत्र में आरोपी खुमेन वर्मा, हरजिंदर सिंह और राजेंद्र बंजारे के कब्जे से कुल 54 पौवा देशी शराब जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
