बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने आज पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम गिर्रा में स्थित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने गौठान में नये प्रारंभ हुए गोबर पेंट यूनिट का निरीक्षण कर संचालित करने वाले महिला स्व सहायता समूह के महिला सदस्यों से मुलाकात की।
इसके साथ ही उन्होनें गौठान में गौधन न्याय योजना के क्रियान्वयन,वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं आजीविका संबंधित गतिविधियों को तेजी लाने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होनें पंचायत भवन में पहुंचकर सचिवों, सरपंचों, एनआरएलएम से जुड़े महिला समूह के सदस्यों के साथ बैठकर आजीविका संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त बैठक में गोधन न्याय योजना,मनरेगा स्वच्छ भारत मिशन के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की है। उन्होनें गांवो में गौधन के तहत गोबर खरीदी,मनेरगा के तहत गांवों में रोजगार मूलक कार्य करने सभी सरपंचों को अपूर्ण निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एपीओ मनरेगा के.के साहू,एसबीएम ज़िला समन्वयक मुरलीकांत यदु,सीईओ पलारी रोहित नायक सहित अन्य समस्त अधिकारी कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
