रीवा:- एक ऐसी घटना घटी, जहां पति ही अपनी पत्नी का दुश्मन बन गया. उस युवक को स्टार बनने की इतना खुमार था कि उसने अपनी ही पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का आपत्तिजनकर वीडियो लीक कर दिया. इंटरनेट पर वायरल होते ही बवाल मच गया. हालांकि बताया जा रहा है कि ये वीडियो पिछले साल लीक किया गया था. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरा मामला.
पति ने क्यों वायरल किया वीडियो
यह मामला एमपी के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र का है. जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया. जब वीडियो गांव वालों तक पहुंचा तो बवाल मच गया. इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई. आपको बता दें कि पति ने यह वीडियो दिसंबर 2025 में वायरल किया था, जिस समय उसकी पत्नी मायके गई थी. क्योंकि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और पिछले तीन महीने से बात नहीं हो रही थी.
जब महिला का वीडियो वायरल हुआ. उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था. महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. आर्थिक व्यवस्था ठीक ना होने के कारण महिला ने दहेज को लेकर साफ इनकार कर दिया. इस बात पर उसके पति ने कहा कि वह महिला को बदनाम कर देगा. इसके बाद उसने वीडियो बनाकर लीक कर दिया.

