रायपुर : छत्तीसगढ़ में चल रही है। कई चौकाने वाले भी तथ्य भी खुलासे हो रहे हैं। वहीं आज सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा ने प्रेसवार्ता लेकर ईडी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। ईडी की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, ईडी कैसा व्यवहार कर रही है? ईडी क्या संदेश देना चाहती हैं? कांग्रेस अधिवेशन में ईडी कार्रवाई करे, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्रवाई करे, भाजपा कांग्रेस को दबाना चाहती है।
कांग्रेस का मनोबल तोड़ना चाहते हैं। रूटीन एक्टिविटी करिए जो भी जानकारी है एक्शन लीजिए कौन आपत्ति करेगा। सिंहदेव ने कहा, महादेव एप संज्ञान में आते ही छत्तीसगढ़ सरकार ने एक्शन लिया. बचाने का कोई सवाल नहीं, गलत हो रहा है तो कार्रवाई करें. जब कांग्रेस टिकट के एमएलए सिलेक्शन की प्रक्रिया कर रही है तो आप क्या करना चाह रहे हो? वहीं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है।
सिहंदेव ने कहा, चुनाव से पहले नियमितीकरण कठिन लग रहा है। मैं जरूर घोषणा पत्र में रखा था, लेकिन दिक्कत आ रही है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में सट्टा ऐप से जुड़े मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक एएसआई चंद्रभूषण वर्मा लाइजनर का काम कर रहा था। नेताओं को संरक्षण राशि भी दी जा रही थी। जांच में 65 करोड़ नगद मिले हैं। जिसे चंद्रभूषण ने रिसीव किया है। उसने बड़े पुलिस अफसरों और नेताओं को रिश्वत में बांटा है।

