आरंग/ सोमन साहू : आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मालीडीह के रहने वाले हुलुराम डहरिया के ऊपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा था।दो साल के भीतर पत्नी और बेटे की मौत से सहमे हुलुराम को परिवार चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभी कुछ दिनों बाद बेटे और बेटी की शादी होने वाली है ऐसे में हुलुराम शादी का खर्चा उठाने में असमर्थ और असहाय महसूस कर रहा है।
लेकिन जब इसकी जानकारी क्षेत्र के जनपद सदस्य और पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा पिंटू कुर्रे तो उन्होंने तुरंत हुलुराम डहरिया को अपने घर लेकर आये और हुलुराम को ढांढस बंधाया। इसके बाद हुलुराम को शादी के लिए तुरंत 10 हजार रुपये की सहायता दी।साथ ही हुलुराम डहरिया को शादी को लेकर चिंता न करने की बात कहते हुए भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
दो साल के भीतर पत्नी और बेटे की हो चुकी है मौतमालीडीह निवासी हुलुराम डहरिया की पत्नी पुन्नी डहरिया का फेफड़े में संक्रमण के चलते मौत हो गई जबकि घर का कमाऊ बेटा रेखलाल डहरिया का पिछले साल कोल्हान नाला के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी गरीब हुलुराम डहरिया के ऊपर आ गई है। आर्थिक रुप से कमजोर हुलुराम के परिवार में 4 संतान और है जिसकी परवरिश जैसे तैसे हो रही है।
अभी 10 अप्रैल को हुलुराम की बेटी और बेटा का शादी होने वाला है। शादी को लेकर हुलुराम परेशान रहने लगा था।“क्षेत्र की जनता के सुख और दुख में हमेशा साथ रहती हूँ”-पुष्पा पिंटू कुर्रेक्षेत्र की जनपद सदस्य और पूर्व आरंग जनपद अध्यक्ष पुष्पा पिंटू कुर्रे अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा आरंग विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहती है। जनता के बीच जाकर उनका हाल चाल जानती और समस्याओ का निदान करने हरसंभव प्रयास करती है।
हुलुराम डहरिया की आर्थिक और पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी मिलते ही तुरंत हुलुराम को अपने घर लेकर आये और 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी। साथ ही भविष्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
