धमतरी : जिले में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब 2 दिन से लापता बुजुर्ग की लाश मिली। लाश देखने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच में ये पता चला कि मृतक गोपाल कौशिक 18 नवंबर से ही घर से लापता था. परिवार वालों के मुताबिक मृतक गोपाल कौशिक की उम्र 65 साल थी. गोपाल घर से यह कहकर निकले थे कि वो बिजली का बिल जमा करने जा रहे हैं. उनके लापता होने की सूचना पुलिस थाने में भी दी गई थी। वही हटकेशर वार्ड के तालाब से मिली लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बिजली बिल जमा करने निकला बुजुर्ग कैसे तालाब तक पहुंचा पुलिस थ्योरी को नहीं समझ पा रही है. पुलिस अब जांच के लिए घरवालों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.बीते शनिवार को घर से निकलने के बाद गोपाल कौशिक किस किस से मिले पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है।

