बिलासपुर ।बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवरी तरपोंगी टोल प्लाजा में टोल टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल ने टोल टैक्स ऑफिस में ज्ञापन सौंपा और मीडिया से बात की।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में टोल फ्री कर रही है, लेकिन यहां टोल प्लाजा ठेकेदार मनमानी वसूली कर रहे हैं।
सरकार को जवाब देना होगा कि किसके आदेश में यह वसूली की जा रही है।भावेश बघेल ने चेतावनी दी कि एक हफ्ते के अंदर मनमानी बंद नहीं की गई तो चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

