रायपुर : CM भूपेश बघेल कल यानी 6 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश करेंगे. ऐसे में हर वर्ग की निगाहें इस बजट पर टिकी हुई हैं. खास बात ये है कि सभी जिलों में बजट को लेकर दिए जा रहे भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा. आम जनता को एलईडी स्क्रीन के जरिए बजट के भाषण को दिखाने की तैयारी है. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का ये अंतिम बजट भाषण होने की वजह से तैयारी की गई. जिसका लाइव प्रसारण करने के निर्देश पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने दिए हैं. अब देखना ये होगा कि इस बजट में किस वर्ग को क्या सौगात मिलती है?
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
