रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा MSP बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. CM भूपेश ने कहा कि आज बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जब यूपीए की सरकार थी, तो धान में 134% की वृद्धि हुई, अभी 61% की हुई है. आगे उन्होंने कहा कि ज्वार में हमारे समय में 191% और इनके समय 108% की वृद्धि हुई, बाजरा में हमारे समय 143%, इनके समय 100% की वृद्धि हुई, रागी में UPA की सरकार में 191% की वृद्धि हुई, NDA के समय 148% की वृद्धि हुई, मक्का में हमारी सरकार में 150% और इनके समय 60% की बढ़ोतरी हुई, अरहर में UPA ने 209% व NDA ने 61% वृद्धि की. ऐसे में अगर देखा जाए तो देखा जाए तो कांग्रेस सरकार की तुलना में अभी वृद्धि आधी है, रमन सिंह जी डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं, डबल इंजन की सरकार में किसानों को कितना लाभ हुआ..?
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
