रायपुर : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मीडिया और पुलिस के सामने हत्या करने वाले तीनों शूटर अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया था, हालांकि पुलिस ने तीनों की कोर्ट से रिमांड भी मांगी थी, लेकिन इस पर सुनवाई न हो सकी, जिसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा गया.
कानून-व्यवस्था पर सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि यहां से गुंडे भाग गए हैं, लेकिन लोग जेल से बैठकर लोगों की हत्या की साजिश कर रहे हैं। पुलिस के घेरे में गोली मारना कैसे संभव है? गुंडे उत्तर प्रदेश में खुले आम घूम रहे हैं, सारे दावे गलत हैं, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है:… pic.twitter.com/NH4pxTAGud
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ दावा कर रहे थे. गुंडों का सफाया हो गया है. गुंडे यहां से भाग गए हैं. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जेल से बैठ कर षड्यंत्र कर लोगों की हत्या कर रहे हैं.”
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सवाल खड़े करते हुए कहा ”पुलिस वालों के घेरे में पत्रकार बनके गोली मार दिए कैसे संभव है?” यूपी के सीएम पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह से नाकाम है. गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं. जो दावा किया जा रहा है वो गलत है. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में क़ानून व्यवस्था बदहाल है.
मीडिया से चर्चा के दौरान CM
40% कमीशन वाली कर्नाटक की भाजपा सरकार के अब दिन पूरे हो चुके हैं.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 16, 2023
जैसे हिमाचल में मोदी जी के दोस्त ने पार्टी छोड़ दी थी और मोदी जी की बात नहीं मानकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था.
वैसे ही कर्नाटक में अब भाजपा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, आज पूर्व CM ने ही छोड़ दी.
आ रही है कांग्रेस. pic.twitter.com/RSC0FFUkaW

आगे कहा
कर्नाटक में भाजपा विधायक के घर से करोड़ों रुपये मिलते हैं. ED-IT क्यों नहीं जाती❓
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 16, 2023
मध्यप्रदेश में व्यापम में घोटाला होता है. ED-IT क्यों नहीं जाती❓
शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं. ED-IT क्यों नहीं पूछती❓
सत्यपाल मलिक ने गंभीर आरोप लगाए हैं. जवाब कौन देगा❓ pic.twitter.com/TKulKjWz3J
नवा रायपुर में संत रविदास के नाम से चौक का होगा नामकरण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महादेव घाट रोड स्थित सतनाम भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मेहर समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महान संत रविदास ने कर्म को ही पूजा कहा। कोई काम छोटा नहीं होता है। लोग अपने विचारों से छोटे होते हैं। भक्तिमार्ग में संत रविदास का नाम पूरी दुनिया में श्रद्धा से लिया जाता है। संतों ने लोगो को समानता के साथ जीने का मार्ग बताया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नया रायपुर में संत रविदास के नाम से चौक का नामकरण तथा रविदास की जयंती मनाने के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

