आरंग/सोमन साहू :- विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग प्रशांत मिश्रा एवम विकास खंड स्रोत समन्यवक श्री मातलि नंदन वर्मा के निर्देशन में संकुल केन्द्र-खमतराई में संकुल प्रभारी रवि शर्मा संकुल समन्वयक हरीश दीवान के मार्गदर्शन में संकुल स्तरीय ” कबाड़ से जुगाड ” से मॉडल एवम चार्ट प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं ने अपने शिक्षकों के निर्देशन में अनुपयोगी सामग्री से निर्मित शिक्षण सामग्रियों की प्रस्तुति दी। उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल व्याख्याता सी एल एनेश्वरी,बबीता लहरे, लायक सिंह डहरिया,सौरभ साहू,भारती साहू,

मोनेश धुर्व के द्वारा अवलोकन पश्चात प्राथमिक विभाग मॉडल से प्रथम प्राथमिक शाला खमतराई एवं द्वितीय प्राथमिक शाला गुखेरा को एवं माध्यमिक विभाग से प्रथम पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई एवं द्वितीय पूर्व माध्यमिक शाला भोथली को घोषित किया गया**सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया**उक्त कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी में संकुल के नरसिंग दास मानिकपुरी,हरीश दीवान,तारकेश्वर डड़सेना,पुनेश्वर साहू,दिगम्बर बरीहा, राम नारायण कन्नौजे, राजेश साहू,कृष्णा चंद्राकर,कृष्णकांत साहू,प्रभा जलछत्री, अनिता साहू दुकलहीन यादव,रजनी साहू सहित छात्र छात्राए उपस्थित थे**कार्यक्रम का संचालन एवम आभार संकुल समन्यक हरीश दीवान ने किया*

