अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ सरकार के ”भरोसे का बजट” पर जनता के बीच आम लोगों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी नागरिकों से साझा करने के उद्देश्य से प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एक दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे। मंत्री के प्रवास के दौरान आंगनबाड़ी सहायिका संघ, कोतवाल संघ, विभिन्न संगठनों के लोगों ने उसने मुलाकात की और राज्य सरकार के बजट प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरजीत बाबरा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, श्यामलाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जिले के अलग अलग ब्लाक से पहुंचे नागरिक व कार्यकर्ता शामिल रहे।
सड़क निर्माण कार्यों को मई जून के महीने तक हर हाल में करें पूरा: भगत
स्थानीय सर्किट हाउस में नागरिकों से भेंट मुलाकात के बाद मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय अफसरों की बैठक लेकर जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री भगत ने अफसरों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं में शामिल कार्यों की आद्यातन प्रगति की जानकारी ली और सड़क निर्माण कार्यों को मई जून के महीने तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर कुंदन कुमार, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी और विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
आज अंबिकापुर आगमन पर संगठन के साथियों ने भव्य स्वागत किया, सर्किट में आंगनबाडी, मितानिन और सहायिका समेत मीडिया के साथियों से सौजन्य मुलाक़ात की।
— Amarjeet Bhagat (@amarjeetcg) March 11, 2023
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बजट मे सबका ध्यान रखा है। pic.twitter.com/LQnK3SVTMK
