रायपुर : Chief Minister Bhupesh Baghel आज 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर के होटल सायाजी में आयोजित श्री अरबिंदो योगा एण्ड नॉलेज फाउंडेशन के ‘द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड्स -2023‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.35 बजे आरंग के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12.55 बजे आरंग के ग्राम पारागांव स्थित चन्द्रनाहूं परिसर में आयोजित चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरंग से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड, रायपुर लौट आएंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

