मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर:- जिले के कोटाडोल थाना क्षेत्र के खमरौध गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ. 37 वर्षीय नंदलाल पंडो की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे साथी राजेश पंडो भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए. घायल राजेश का इलाज जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.
37 वर्षीय नंदलाल पंडो सुबह मछली पकड़ने गए थे. शाम को लौटते समय वे परेवाडोल जंगल के पास एक खेत के किनारे पहुंचे. खेत में बिछाए गए अवैध 11,000 वोल्ट के तार में उनके पैर फंस गए. तार में फंसते ही तेज करंट उनके शरीर में दौड़ गया. नंदलाल को सिर और हाथ में गंभीर झटका लगा और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
साथी की चोट
साथ में मौजूद राजेश पंडो ने नंदलाल को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए. उन्हें तुरंत जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

