
रायपुर : बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में थोड़ी ठंडकता बनी रही। हालांकि मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रहा, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मई के पहले हफ्ते तक अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़त देखने को मिल सकती है।
इस सप्ताह के अंत तक लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होने लगेगा। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओला गिरने की भी सभावना है।
इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
पाली 3 सेमी, तखतपुर 2 सेमी, जांजगीर 2 सेमी, ओरछा 2 सेमी, भैसथान 1 सेमी, कांकेर 1 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।
