रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों में झमाझम बारिश हुई है जिससे मौसम एकदम सुहाना हो गया है। मार्च अंतिम आते ही प्रदेश की सड़कें जहां तेज धूप से तपने लगती थी वो अब बारिश की वजह से पानी से लबालब है। अचानक हुए इस बदलाव ने लोग चौंक गए हैं कि अब तक जहां AC और कूलर चलाने के दिन शुरु हो जाते थे वहीं रेनकोट और स्वेटर वापिस निकालने पड़ रहे हैं।
प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद के साथ इनसे लगे जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में सुबह से गरज चमक के साथ बारिश हो रही।

किसानों के लिए आफत बनी बारिश
एक तरफ इस बारिश से छत्तीसगढ़ वासी रहत की सांस ले रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ किसानों के सिर पर आफत आ खड़ी हुई है। लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। ओला गिरने से फसल पूरी तरह दब गई है और आधे से ज्यादा खराब हो गई है। कुछ किसान थोड़े दिन बाद फसलों की कटाई करने वाले थे लेकिन अचानक हुए इस बदलाव ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों का कहना है कि रुक-रूककर हल्की बारिश होगी तो ज्यादा फर्क नहीं है लेकिम लगातार बारिश हो गई तो फसलें बर्बाद हो जाएगी।
कांकेर, धमतरी में गिरे ओले
छत्तीसगढ़ में न सिर्फ बारिश हो रहे हैं बल्कि बड़े-बड़े ओले तक गिर रहे हैं। कांकेर, धमतरी तरफ ऐसा माहौल है मानों ये छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि शिमला या मनाली हो। सड़कों और खेतों में ओला बिछ गए हैं। सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई अन्य प्रदेशों में भी बारिश आफत बन कर कहर ढा रही है।

