रायपुर : छत्तीसगढ़ विधासभा में बजट सत्र के दूसरे दिन 4143 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया है। जिसके बाद स्पीकर द्धारा शुक्रवार तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
बता दें कि, आज सदन की शुरुआत होते ही विपक्ष हंगामा करता हुआ नजर आया। जिसे देखते हुए स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया इस हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दी गई थी। हंगामा करने वाले विधायकों को निलंबित कर दिया गया था।
इसके बाद विस उपाध्यक्ष ने भाजपा विधायकों का निलंबन समाप्त कर दिया और कार्यवाही फिर से शुरू की गई। भाजपा के सदस्यों ने गर्भगृह में प्रवेश कर नारेबाजी की थी। बीजेपी विधायकों के अलावा जनता कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा भी गर्भ गृह में नारेबाजी कर रहें थे।
सत्र के पहले दिन भी नए राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई थी। नए राज्यपाल विश्वभूषण ने अंग्रेजी में अपना अभिभाषण दिया। जिसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। एक बार फिर आम जनता के मुद्दों के आगे राजनीती नजर आई है।
