रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। सरकार ने इस मानसून सत्र में 6 हजार 31 करोड़ 75 लाख 2 हजार 977 रुपए का बजट पेश किया है। अनुपूरक बजट की राशि को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल और आदिम जाति जैसे विभागों में खर्च की जायेगी। अज सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तरफ से मिलाकर 20 से ज्यादा विधायक बजट की चर्चा में भाग लेंगे। जानकारी के मुताबिक अनुपूरक बजट पर प्रदेश के कई वर्गों की उम्मीद है। कर्मचारियों सहित अन्य वर्गों को उम्मीद है कि इस सरकार के इस आखिरी सत्र में सरकार उनके लिए जरूर पिटारा खोलेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

