जांजगीर-चांपा:- जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई, राहौद चौकी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसके चलते आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

