रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ ने प्रदेश मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन ने मीडिया गतिविधियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश मीडिया विभाग का सहसंयोजक बनाया गया है।
वहीं पार्टी ने 10 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें गौरी शंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, जसविंदर बग्गा, उमेश घोरमोड़े, तौक़ीर रजा और सुनील चौधरी सहित अन्य नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा ने मीडिया में पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए 11 मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त किए हैं। भाजपा संगठन का कहना है कि नई टीम के गठन से प्रदेश में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

