बलरामपुर : बलरामपुर के कैलाशपुर में बाघ की दस्तक से हड़कंप मच गया है। बाघ ने पिछले 3 से 4 दिनों के दौरान कई जानवरों को अपना शिकार बनाया है। इधर बाघ के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग भी अलर्ट मोड पर है। ग्रामीणों के लिए वन विभाग की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिन जगहों पर बाघ ने शिकार किया है वहां बाघ के फुटप्रिंट देखे जा रहे हैं। फुटप्रिंट से साफ है कि इन क्षेत्रों में बाघ का मूवमेंट हो रहा है। वन विभाग के अफसरों को भी सचेत कर दिया गया है और ग्रामीणों को इस बात का निर्देश दिया गया है कि वह जंगली क्षेत्र में ना जाएं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
