रायपुर:- मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 3 घंटे के लिए मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग रायपुर के अनुसार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा और रायपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
यह अलर्ट 20 मार्च शाम 6:23 बजे जारी किया गया है, जो रात 9:23 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

