नरसिंहपुर:- नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक से 25 किलोमीटर दूर सागर मार्ग पर शुक्रवार रात पुल से गिरने के कारण बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक सागर जिले के रहली थाने के छिरारी गांव के रहने वाले थे। जो एक शादी समारोह में जा रहे थे, लेकिन बीच में यह हादसा हो गया। घटना पर पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव ने भी दुख जताया है।
युवकों के साथ पीछे चल रहे परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी तेंदूखेड़ा पुलिस को दी। सागर मार्ग पर ब्यारमा नदी है, इस नदी का पुल पिछले साल 30 जुलाई को आई बाढ़ में बह गया था। इसके बाद आवागमन पूरी तरह बंद चल रहा है।
लोगों को दूसरी तरफ का मार्ग पकड़ने के लिए लगभग बीस किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। किन्तु जिन युवकों की मौत हुई है, उन्होंने बीस किलोमीटर का रास्ता तय न करके शॉटकट रास्ता चुना जिसके बाद वह भटक गये और घटना हो गई।
ऐसे हुई घटना
छिरारी निवासी तीन युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने अपने गृह ग्राम से तेंदूखेड़ा क्षेत्र आ रहे थे। उनके साथ दूसरी मोटर साइकिल और भी उसके चचेरे भाई थे। जैसे ही दोनों मोटर साइकिल नदी किनारे आई उन्होंने ब्यारमा नदी के चैकडेम के सहयोग से दोनों मोटर साइकिल निकली उसके बाद उन्होंने एक ग्राम मिला वह से वह मुख्य मार्ग आए।
जिस मोटर साइकिल पर तीन युवक सवार थे, उनको तेंदूखेड़ा आना था। लेकिन अंधेरे में वह मार्ग भूल गये और वापस सागर मार्ग निकल पड़े कुछ ही दूरी पर नदी आई, जिससे अनजान युवक की मोटर साइकिल उतार में काबू नहीं हुई और सीधे नदी में जा गिरी।
अपने साथियों की मोटर साइकिल अचानक गायब होने के बाद पीछे दूसरी बाइक पर सवार भाइयों ने उनकी खोज की तो बाइक और तीनों के शव ब्यारमा नदी में पड़े थे। बाद में उन्होंने घटना की सूचना दी पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंचा और देर रात तीनों युवकों के शव उठाकर तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र लाए गए।

