दुर्ग : दुर्ग में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है और अगले 24 घंटे में भी बारिश से फिलहाल राहत मिलती दिख भी नहीं रही है, ऐसे में बारिश ने अब कहर दिखाना शुरू कर दिया है। दुर्ग में बारिश की वजह से तीन कच्चे मकान गिर गये। इस घटना में एक छोटे बच्चे को मामूली चोट आयी है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग के वार्ड नंबर 13 सिकोलाबस्ती में 3 मकान गिर गये। हादसे वक्त घर में 9 लोग मौजूद थे। घर गिरने का आभास होने पर सभी लोग भागकर घर से बाहर निकले और किसी तरह से अपनी जान बचायी। हादसे के बाद महापौर मौके पर पहुंचे और उन्हें क्षेत्र का जायजा लिया। घटना सुबह करीब 5 बजे की बतायी जा रही है। इधर घटना के बाद निगम की टीम भी मौके पर मौजूद है।

