दुर्ग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिला और विधानसभा क्षेत्र पाटन के पतोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल का ना नाम आज से दाउ बृजलाल देवांगन के नाम से पहचाना जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर.पी.वर्मा ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया हैं कि पाटन विकासखंड में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल पतोरा का नामकरण दाउ बृजलाल देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल पतोरा के नाम पर करता हैं।


