Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, फिर फंदे से झूलता मिला रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहु का शव, पुलिस ने …
    छत्तीसगढ़

    CG : खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, फिर फंदे से झूलता मिला रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहु का शव, पुलिस ने …

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से एक दर्दनाक घटना की जानकारी सामने आ रही है जहां देर रात खाने को लेकर विवाद के बाद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहु का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मृतका का पति उसी दिन भोपाल से ट्रेनिंग के बाद घर लौटा था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के अनुसार, जीआर महिलाने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं और उनका परिवार तिफरा के यदुनंदन नगर में रहता है। उनका छोटा बेटा रविकांत महिलाने मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर-एरमसाही में कैनरा बैंक में मैनेजर है। उसकी शादी जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाले टीचर राजकुमार जांगड़े की बेटी युक्तिरानी (29) से साल 2019 में हुई थी। शादी के बाद परिवार सहित रविकांत यदुनंदन नगर में रहता था।

    पिछले करीब 7 माह से रवि और उसकी पत्नी मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रहने लगा था। उनकी 15 माह की बेटी भी है। रविकांत ने पुलिस को बताया कि रात में वह अपनी बेटी को खिला रहा था और टीवी देख रहा था। रात करीब 10 बजे तक युक्तिरानी खाना नहीं बनाई थी। वह खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। इस दौरान वह टीवी की आवाज तेज कर बच्ची को खिला रहा था।

    करीब आधे घंटे बाद वह किचन में गया, तब युक्तिरानी वहां नहीं थी। वहीं, बाजू के बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज लगाई लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो युक्तिरानी दुपट्‌टे से फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसने अपने पापा और ससुर सहित अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।

    इस मामले में पुलिस ने बताया कि जब तक वो पहुंची तब तक घरवालों ने युक्तिरानी को फंदे से नीचे उतार लिया था। मायकेवालों ने दामाद पर आरोप लगाया कि उसने युक्तिरानी की जमकर पिटाई भी की है। हालांकि, पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रविकांत बैंक की ट्रेनिंग के लिए दस दिन से भोपाल में था। सोमवार दोपहर वह घर लौटा था।

    इस दौरान वह बेटी का वैक्सीनेशन कराने भी गया था। वैक्सीनेशन के कारण ही उनकी बेटी रो रही थी तो वह उसे देख रहा था। युक्तिरानी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे उसकी मां ने मोबाइल पर कॉल किया था, तब तेज आवाज में टीवी चल रही थी और उनके बीच झगड़ा चल रहा था। युक्ति ने कुछ सेकेंड बात की और बाद में कॉल करने की बात कहते हुए फोन कट कर दिया। इसके कुछ समय बाद उसके मरने की खबर आ गई।

    पुलिस ने युक्तिरानी के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी बड़ी बहन नीलू रानी से कहा है कि मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह रखना और प्यार करना। मेरे बारे में उसे बताना कि अच्छी मम्मा थी, आगे लिखा है कि आई लव यू सबको, पामा-मम्मी, पप्पू भाई अन्नू, बंटू भाई तुम सब खुश रहना। मुझे हमेशा याद करना, सबको मैं बहुत प्यार करती हूं। जो होता है, अच्छे के लिए होता है, सब सक्सेसफुल रहना, मेरी दुआ तुम्हारे साथ है।

    युक्तिरानी के परिवार वालों ने कहा कि शादी के बाद ही रविकांत और उसके ससुरालवाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर सात माह से वह ससुरालवालों से अलग रह रही थी। उनके आरोप लगाने पर पुलिस ने रविकांत को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला के शव का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया है।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    By DabangMay 24, 20260

    नई दिल्ली:- देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल…

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.