धमतरी : धमतरी में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा, बताया जा रहा है कि यहां चोरों ने बैंक मैनेजर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जानकारी के मुताबिक शहर के गुजराती कॉलोनी स्थित श्याम रेसीडेंसी बैंक मैनेजर के घर से सामान चोरी कर फरार हो गए, हालांकि बैंक मेनेजर के घर कितने की चोरी हुई है ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, बताया जा रहा है बैंक मैनेजर परिवार सहित अपने घर बिहार गए हुए है। जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ़ बड़ोदा सेमरा,भखारा ब्रांच के मैनेजर विनय कुमार श्याम रेजिडेंसी में निवास करते है, जो अपने परिवार के साथ बिहार गए हुए है,सोमवार की सुबह चौकीदार ने चोरी की सूचना लोगों को दी… जिस कालोनी में चोरी की वारदात हुई है उसी कलोनी में अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश मरई भी निवास करते हैं, चोरी की सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचे,कोतवाली पुलिस, साइबर टीम, डाक स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई…फिरहाल बैंक मैनेजर के वापस लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चोरों ने उसके घर से क्या-क्या और कितने की चोरी की है। जानकारी के मुताबिक कुछ वर्ष पूर्व राईस मिलर के घर लाखों की चोरी हुई थी, जिसमें से कुछ चोरों को पुलिस ने पिछले माह धर दबोचा था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

