बिलासपुर : जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में एक ग्रामीण ने गुरूवार के शाम अपने ही घर को आग के हवाले कर घर में ही फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि ग्राम पचपेड़ी निवासी कुमार नायक 45 वर्ष गुरुवार शाम लगभग 4 बजे अपने ही घर के म्यार में नायलॉन की रस्सी को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पत्नी घर का दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने घर के ऊपर लगे टीन को हटा घर में प्रवेश किया तब देखा की कुमार नायक फांसी के फंदे पर झूल रहा है और उसकी मौत हो चुकी है।
उसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर शुरआती पूछताछ में पता चला है की मृतक आदतन शराब पीने का आदि था और घटना के एक दिन पहले घर में भी आग लगा दिया था। जिससे घर के कपड़े कुछ घरेलू उपकरण जलकर राख हो गए थे। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है, जांच के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा।

