दुर्ग : दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी के चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे 13 मजदूर नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दबे मजदूरों को बाहर निकला गया। घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल लेकर जाया गया। सभी मजदूरों को हल्की गंभीर चोटें आई हैं, सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताई जा रही है। पूरी घटना चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की है। जहां 27 फीट ऊंचा क्लब हाउस का स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 13 मजदूरों की गंभीर चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल है जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताया जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

