रायपुर : एसएसपी संतोष सिंह ने लापरवाही के मामले में थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।दरअसल एक मजदूर की अवैध तरीके से रेत चोरी के दौरान मौत हो गयी। इस मामले में जांच के दौरान थानेदार की कई स्तर पर लापरवाही मिली थी, जिसके बाद रायपुर के SSP संतोष कुमार सिंह ने गोबरा नवापारा थाना प्रभारी अवध राम साहू को लाइन अटैच कर दिया है। SSP ने ये एक्शन काम में उदासीनता और लापरवाही बरतने ने को लेकर लिया है। पारागांव रेत खदान में एक मजदूर की अवैध तरीके से रेत चोरी की घटनाएं हो रही थी। पुलिस की तरफ से इसे रोकने को लेकर कोई काम नहीं किया जा रहा थाष। गांववालों ने इसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद अब एसएसपी ने उसे लाइन अटैच कर दाय है। चुनाव के पहले ही उन्हें गोबरा नवापारा का प्रभारी बनाया गया था।


