कोरबा : छत्तीसगढ़ के अधिकतम जिलों में तेज गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। जिसके चलते शिक्षा विभाग जिलों के स्कूलों की कक्षाओं के संचालन समय में बदलाव कर रही है। गरियाबंद, रायपुर जैसे कई जिलों के बाद अब कोरबा के DEO ने भी छात्रों को राहत दी है। गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। भीषण गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से पहली पाली में लगने वाले स्कूलों के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया है।


