रायपुर : छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (आरएईओ23) का अंतिम परिणाम दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद जारी कर दिया है। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम व्यापमं की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in, https://vyapamaar.cgstate.gov.in और https://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html पर जाकर परीक्षा परिणाम प्रोफाईल में लॉगिन कर देख सकते हैं।
इस परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया गया था। जिसका मॉडल आंसर 9 फरवरी को व्यापमं ने जारी कर मॉडल आंसर के संबंध में 12 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया था। प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण विषय-विशेषज्ञों की ओर से किए जाने के बाद परीक्षा परिणाम तैयार कर 15 फरवरी को व्यापम की वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर और परीक्षा परिणाम जारी किया गया।

