सरगुजा:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो रही है. जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रही है.राष्ट्रपति के साथ इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य केन्द्रीय और राज्य मंत्री मौजूद हैं. द्रौपदी मुर्मु मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी. जनजातीय प्रमुखों का भी सम्मान होगा.
जनजातीय विद्रोहों के नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का भी सम्मान होगा. राष्ट्रपति के सरगुजा आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. एनएसजी की टीम एक दिन पहले ही सरगुजा पहुंच गई. शहर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान 6 आईपीएस, 50 राजपत्रित अधिकारीयों के हाथों में है, जबकि 2 हजार जवानों को तैनात किया गया है.

